जौनपुर: तेज आंधी में सड़क पर गिरा पेड़, विधायक ने पहुंचकर हटवाया, आवागमन बहाल

जौनपुर: तेज आंधी में सड़क पर गिरा पेड़, विधायक ने पहुंचकर हटवाया, आवागमन बहाल

कई घंटे तक बारिश में फंसे रहे राहगीर, स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल हटाया गया पेड़

जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र भ्रमण के दौरान तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण कई घंटे तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही विधायक रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से रास्ते में गिरे पेड़ को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
तेज बारिश के बीच पेड़ सड़क पर गिरने से दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों को रुकना पड़ा। स्थिति की जानकारी मिलने पर विधायक रमेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों और युवा साथियों की मदद से पेड़ को सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका और राहगीरों को राहत मिली।
जौनपुर: तेज आंधी में सड़क पर गिरा पेड़, विधायक ने पहुंचकर हटवाया, आवागमन बहाल
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण रास्ते में पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। जनहित से जुड़े ऐसे मामलों में प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करना प्राथमिकता है।
उन्होंने राहत कार्य में सहयोग करने वाले युवा साथी सुगंधे गौतम और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संकट की स्थिति में जिस तत्परता से लोगों ने सहयोग किया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जनसेवा में सामूहिक सहभागिता से किसी भी आपात स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ