जौनपुर। 02 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के जिला केन्द्रीय कार्यालय जौनपुर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने महात्मा जी के चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित किए एवं उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने सर्वप्रथम श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी।
अंत में जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बोले की महात्मा गाँधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। आज देश को फिर से उसी गांधीवादी सोच की जरूरत है। आम आदमी पार्टी गांधी जी के सपनों के भारत के लिए लड़ रही है - जहाँ हर गरीब को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान मिले।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष चन्द्र गौतम जिलाध्यक्ष एससी/एसटी प्रकोष्ठ, लाल बिन्द, साईं बिन्द, दिनेश कुमार, अरविन्द कुमार, जय प्रकाश, मुन्ना लाल, पूनम और जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ