शुगर, थायरॉइड, ब्लड प्रेशर और सीबीसी की जांच कर चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह
जौनपुर। श्री पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से रविवार को वाजिदपुर तिराहा स्थित पैथोलॉजी सेंटर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान शुगर, थायरॉइड, ब्लड प्रेशर और सीबीसी समेत विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं तथा चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
शिविर में पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान शुगर, थायरॉइड, ब्लड प्रेशर और सीबीसी की जांच की गई।
डॉ. रवि शंकर सिंह ने बताया कि जौनपुर का पहला एवं एकमात्र कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर श्री पैथोलॉजी एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर है। जौनपुर में अन्य कोई कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर नहीं है। यहाँ अन्य जिलों की भी कैंसर स्क्रीनिंग जाँच की जाती है। हमारे संस्थान में पूरी तरह ऑटोमेटेड मशीनें लगी हैं, जिससे रिपोर्ट कम समय में सटीक मिलती है। प्रतिदिन 4-5 कैंसर केस मिल रहे हैं। समय पर जाँच से कैंसर को जीता जा सकता है। गरीब मरीजों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। थकान या कोई लक्षण होने पर रोग को छिपाएं नहीं, तुरंत जाँच कराएं। नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सकती है।
विशेषकर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और थायरॉइड जैसी समस्याओं के शुरुआती लक्षण कई बार स्पष्ट नहीं होते। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद लोगों तक प्राथमिक जांच की सुविधा पहुंचाना है। बताया कि भविष्य में भी लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में जांच कराने पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सच्चिदानंद सिंह ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पत्रकारों और उपस्थित आगंतुकों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। शिविर में डॉ एसके श्रीवास्तव, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ. रशिका शुक्ला, संदेश सिंह, आकाश, स्टाफ टीम में रिया सिंह, शालिनी, चांदनी, नसरीन, सपना, वैदेही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ