नृत्य, शास्त्रीय नृत्य व संगीत की लाइव प्रस्तुतियों से बच्चों को किया प
बृहस्पति फाउंडेशन के तत्वावधान में सुंदरपुर स्थित सन फ्लॉवर एकेडमिक स्कूल में एक सांस्कृतिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई, साथ ही कलाकारों द्वारा लाइव प्रस्तुतियां भी दी गईं।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना और उनमें कला के प्रति रुचि विकसित करना था। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित बच्चों का दिल जीत लिया और उन्हें भारतीय संस्कृति की झलक से परिचित कराया।
कार्यक्रम में बृहस्पति फाउंडेशन से अमित प्रजापति, आँचल सिंह, रोहित सोनी, अरविंद चक्रवाल और चंद्र प्रकाश सोनकर की उपस्थिति रही। वहीं कलाकारों में मुख्य रूप से अंकित सिंह, अंशिका और वान्या ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया।
0 टिप्पणियाँ