जौनपुर: स्मार्टफोन से बच्चों को वैश्विक स्तर की जानकारियां प्रदान करने के अवसर दे रही सरकार: रमेश सिंह

जौनपुर: स्मार्टफोन से बच्चों को वैश्विक स्तर की जानकारियां प्रदान करने के अवसर दे रही सरकार: रमेश सिंह

  • तकनीकी के क्षेत्र में युवाओं के आगे बढ़ने से ही देश बनेगा सशक्त: डॉ. उमेश चंद्र तिवारी
  • 67 छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफोन
जौनपुर: स्मार्टफोन से बच्चों को वैश्विक स्तर की जानकारियां प्रदान करने के अवसर दे रही सरकार: रमेश सिंह

रामनरेश प्रजापति
सुईथाकला। राम सागर सिंह महिला महाविद्यालय मिसिरपुर में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कुल 67 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है। उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेस वे प्रदेश के नाम से जाना जा रहा है।
जौनपुर: स्मार्टफोन से बच्चों को वैश्विक स्तर की जानकारियां प्रदान करने के अवसर दे रही सरकार: रमेश सिंह


विधायक ने कहा कि सरकार गरीब बच्चों को स्मार्टफोन देकर उनके शिक्षा के स्तर को ऊंचा कर रही है। वह विषय वस्तु का अध्ययन सरलता से कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को इंटरनेट से जोड़कर उन्हें डिजिटलीकरण के दौर में वैश्विक स्तर की जानकारियां प्रदान करने के अवसर दे रही है।

श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं से अपील किया कि वैज्ञानिक तकनीकी में बुराइयां और अच्छाइयां दोनों होती हैं हमें इसके सदुपयोग पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने सोशल मीडिया पर समय के दुरुपयोग से बचने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद तिवारी गुरु जी ने कहा कि सरकार बेटियों को स्मार्टफोन देकर उनके भविष्य को उज्जवल कर रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में युवाओं के आगे बढ़ने से ही देश सशक्त बनेगा। मोदी के कार्यकाल में देश की लोकप्रियता विश्व स्तर पर बढ़ी है। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक डॉ. विनोद सिंह वत्स ने किया।वरिष्ठ पत्रकार कवि एवं लेखक डॉ प्रदीप कुमार दुबे ने स्वरचित रचना पढ़ कर सुनाई। उन्होंने जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास  पर जोर दिया। 
जौनपुर: स्मार्टफोन से बच्चों को वैश्विक स्तर की जानकारियां प्रदान करने के अवसर दे रही सरकार: रमेश सिंह


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार एवं पत्रकारिता के गोल्ड मेडलिस्ट व पत्रकार रामनरेश प्रजापति ने कहा कि यदि बड़े सपने साकार करने हैं तो बड़े सपने देखने होंगे। लक्ष्य निर्धारित होने पर किसी भी प्रकार की समस्या मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। संचालन शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने किया।

इस मौके पर तारा प्रणय तिवारी, संजय सिंह भाजपा नेता,  भीम सिंह, प्रशांत पांडेय बीडीसी, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष द्वै सुधाकर सिंह व डॉ रणंजय सिंह, प्रधानाचार्या सविता पांडेय सहित समस्त शिक्षक एवं गामान्य लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर: स्मार्टफोन से बच्चों को वैश्विक स्तर की जानकारियां प्रदान करने के अवसर दे रही सरकार: रमेश सिंह



THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpur


73 लोकसभा सदर जौनपुर से सुंयक्त उम्मीदवार डॉ. संजीव प्रजापति Grand Opening THE GORGEOUS SALON  Wazidpur Tiraha, Azamgarh Road, Jaunpur


THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpur



THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ