जौनुपर: आरएसएस,विहिप ने ज्ञान प्रकाश सिंह को किया सम्मानि

  • राम मंदिर निर्माण में सबसे अधिक समर्पण निधि देने पर मिला सम्मान
  • हर क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने की खींच चुके हैं लंबी लकीर
जौनपुर। कोई भी इंसान जब किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट और नेक कार्य करता है तो उसे सम्मान और शोहरत मिलनी तय है। समाजसेवी एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह जनपद के ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य और धार्मिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किये हैं। धार्मिक क्षेत्र के कार्य में एक ऐसी लकीर खींची है जो काफी लंबी है। उन्होंने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण में एक करोड़ इक्कीस लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये समर्पण निधि के रूप में सहयोग राशि दी है।
जनपद में सबसे अधिक सहयोग राशि देने के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दु परिषद,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बीते बुधवार को नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। गौरतलब हो कि भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह काफी लंबे समय से जनपद में अपने कमाई के धन से विकास कार्य करा रहे हैं। जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए वह लगातार प्रयत्नशील हैं। वह क्षेत्र में विकास करने के साथ साथ गरीबों के मसीहा के रूप में भी जाने जा रहे हैं। 
उनका मानना है कि भगवान ने मुझे उस लायक बनाया है तो मुझे गरीबों की  सेवा करने एवं विकास कार्य करने में काफी सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस  एवं विहिप के पदाधिकारियों ने मुझे भगवान राम के मंदिर निर्माण में समर्पण निधि देने पर मुझे जो सम्मान दिया है उससे मैं काफी अपने को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। साथ ही  उन्होंनंे यह भी कहा कि यह सम्मान हमारा नहीं पूरे जनपद का सम्मान है। सम्मान समारोह के साक्षी बने काशी प्रांत के प्रचारक रमेश , प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश के अलावा जिले के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद सहित संघ के सभी अनुशांगिक संगठनों के लोग रहे।

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के मंत्री पद के प्रत्याशी खालिद खान एडवोकेट
Ad

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ