जौनुपर: बच्चों में हो रहे कैंसर के प्रति जागरूक रहें: डॉ. क्षितिज शर्मा

  • चाइल्ड हुड कैंसर व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में दी गयी जानकारी
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा चाइल्ड हुड कैंसर व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नगर के ताड़तला में स्थित कुमुद नर्सिंग होम में हुआ जहां 152 बच्चों की जांच कर परामर्शा दिया गया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि इस समय बच्चों में कैंसर बहुत तेजी से फैल रहा है लेकिन अगर समय पर इसके लक्षणों का पता चल जाय तो इलाज आसानी से हो सकता है, इसलिये कुमुद नर्सिंग होम पर प्रत्येक गुरूवार को प्रात: 9 से दोपहर 1 बजे तक बच्चों की नि:शुल्क जांच की जाती है।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डा. क्षितिज शर्मा ने बच्चों की जांच करते हुये बताया कि बच्चों और बड़ों में होने वाले कैंसर में अंतर होता है। बच्चोें और बड़ों के कैंसर अलग-अलग प्रकार के होते हैं जिसके उपचार में भी अन्तर है। बच्चों में ल्यूकीमिया यानी ब्लड कैंसर, ब्रोन एवं स्पाइनल कार्ड ट्यूमर, न्यूरोब्लास्टोमा (किडनी के ऊपर एक ग्रथि) विल्म्स ट्यूमर, लिंफोमा और रेटिनोब्लास्टोमा (आंख का कैंसर) के मामले पाये जाते हैं। 
डा. शर्मा ने कहा कि बच्चों में कैंसर बहुत तेजी से फैलता है लेकिन अगर सही समय पर पता चल जाय और सही उपचार मिले तो कीमोथेरेपी से नतीजे अच्छे मिलते हैं और उपचार दर भी अच्छी होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों में कैंसर के लक्षण शुरूआती चरण में ही दिखने लगते हैं। इनमें लम्बे समय तक बिना कारण बुखार होना, अकारण ही पीलापन और कमजोरी होना, आसानी से कहीं भी खरोंच लगना और खून आना, शरीर पर कहीं गांठ, सूजन या दर्द होना, सिरदर्द के साथ अक्सर उल्टी होना, आंखों की रोशनी घटना, वजन में अचानक कमी आना, शरीर पर लाल धब्बे जैसे लक्षणों पर नजर रखना जरूरी है। 
अगर आपके बच्चों में ऐसा कोई लक्षण नजर आये तो तत्काल डाक्टरों से सलाह लेनी चाहिये। यह सभी लक्षण अलग-अलग प्रकार के कैंसरों के शुरूआती संकेत हो सकते हैं। इसके लिये जरूरी है कि जागरूक रहें। इस अवसर पर मण्डल क्षय रोग उन्मूलन चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव राजीव श्रीवास्तव, रीजन चेयरमैन अशोक मौर्य, मनोज चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार, दिनेश यादव, जीहशम मुफ्ती, महेन्द्र नाथ सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के मंत्री पद के प्रत्याशी खालिद खान एडवोकेट
Ad

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ