जौनपुर। लायंस क्लब गोमती द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर नगर के एक होटल के सभागार में 32वां शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष देवेश गुप्ता द्वारा की गयी जिसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा सर्वपल्ली जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये ज्योति प्रज्ज्वलन किया गया। इसी क्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व क्लब की प्रथम महिला निधि गुप्ता द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात डा. रश्मि मौर्य ने ध्वज वंदना व राष्ट्र गान प्रस्तुत किया। साथ ही साथ शान्वी मौर्या ने गुरु वंदना पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
सभा की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्लब की बड़ी पुनीत परंपरा है कि प्रत्येक वर्ष क्लब के द्वारा समाज को दिशा दशा दिखाने वाले हैं। हम अपने गुरुजनों का आज दिन विशेष पर सम्मान व अभिनंदन करते हैं।
कार्यक्रम संयोजक दीपक चिटकारीया ने श्रद्धेय सर्वपल्ली जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके आदर्शों पर चलने की बात की। तत्पश्चात सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकगण का जीवन परिचय व शिक्षा जगत में उनके योगदान को सदन में प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह व विशिष्ट अतिथि डा. क्षितिज शर्मा ने सम्मानित होने वाले शिक्षकगण राकेश सिंह, अजय सिंह, डॉ. सरला, डॉ. निरुपमा गुप्ता, किरण श्रीवास्तव, प्रतिमा गुप्ता, डॉ. तस्नीम फातमा, अर्चना गौड, चेतना साहनी, नूपुर सिंह, व प्रज्ञा जी को रीजन चेयरपर्सन अशोक मौर्य व जोन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता की उपस्थिति में अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है जो अपने ज्ञान व विज्ञान से नौनिहालों को सिचता है जो समय-समय पर शिक्षक द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि हमें अपने जीवन में उन प्रत्येक शिक्षकों को याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारे जीवन को अपने शिक्षा व ज्ञान के भंडार से बदल दिया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षक राकेश सिंह, डॉ. तस्नीम फातमा व अजय सिंह ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. राजेश मौर्या, डा. जीसी सिंह, डा. सुलोचना सिंह, धीरज गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सुधा मौर्य, संतोष साहू, गौरव श्रीवास्तव, अनिल अग्रहरी व अनिल पांडेय का विशेष योगदान रहा।
डा. प्रमोद वाचस्पति व अब्दुल हक़ अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने किया। अन्त में सै. हसनैन कमर दीपू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर धनंजय पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, सुधीर साह, सुनीता श्रीवास्तव, अरुणा पांडेय, डॉ. पूजा यादव, मोहम्मद मुस्तफा, शिवकुमार, सुनील कश्यप, डा. नरेंद्र यादव, व सुभाष कश्यप आदि उपस्थित रहे।


%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)

0 टिप्पणियाँ