जौनपुर: श्री गणपति पूजा महासमिति के नेतृत्तव में प्रतिमाएं विसर्जित

  • नगर में निकला जुलूस, गणपति बप्पा के नारे से गूंजा शहर
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति के नेतृत्व में चल रहा सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव मंगलवार को सम्पन्न हो गया। समस्त पूजन समितियों द्वारा स्थापित की गयी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान से हुआ। इसके पहले महासमिति से जुड़े 54 पूजन समितियां प्रतिमाएं नगर के अहियापुर मोड़ पर क्रम से लग गयीं। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने नारियल फोड़कर हरी झण्डी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा सुतहट्टी बाजार से होते हुये सब्जी बाजार के रास्ते कोतवाली चौराहा पहुंची जहां बने नियंत्रण कक्ष पर निर्णायक मण्डल के सदस्यगण में सोम वर्मा, नीरज शाह, अमर सेठ, दिलीप शुक्ला व संदीप पाण्डेय ने अवलोकन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पहुंची जहां बने शक्ति कुण्ड में सभी प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गयीं।
शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह जलपान व स्टाल लगाये गये। विसर्जन के दौरान संरक्षक अरशद कुरैशी, मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव, अध्यक्ष संजय जाडवानी, संयोजक नवीन सिंह, उपाध्यक्ष विशाल खत्री, महासचिव दीपक जावा, प्रिंस सेठ, सुधांशु शर्मा, रंजीत साहू, आदर्श श्रीवास्तव, पवन मोदनवाल, विशाल चौरसिया, विवेक यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के मंत्री पद के प्रत्याशी खालिद खान एडवोकेट
Ad

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ