जौनपुर: तीज महोत्सव में स्वाति गुप्ता बनीं मिसेज तीज

शाहगंज,जौनपुर। स्थानीय नगर के एक ब्यूटी सैलून द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन हुआ जहां मिसेज तीज का खिताब स्वाति गुप्ता को मिला। श्रृंगार, सज्जा, नृत्य, अभिनय, फिल्मी डायलाग आदि कई तरह की प्रतियोगिताएं हुई जहां सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली स्वाती को मिसेज तीज का क्राउन पहनाकर खिताब से नवाजा गया। इसके पहले महोत्सव की शुरु आत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ जहां मुख्य अतिथि गीता जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि माधुरी जायसवाल एवं गीता मुन्नी जायसवाल रहीं।
इसके पश्चात निवेदिता और नायरा द्वार निवेतिता गणेश वंदना पर नृत्य और रीता सेठ व रानी अग्रहरी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मनोरंजन खेल की विजेता दिव्या अग्रहरी, रंजना सेठ, फिल्मी डायलाग प्रतियोगिता में सविता जायसवाल और नृत्य में प्रियंका चित्रवंशी ने सबका मन मोह लिया। इसके अलावा महत्वपूर्ण तीज प्रतियोगिता सास-बहू के रूप में सास के रूप में बुलबुल अग्रहरि व बहू के रूप में स्वाती गुप्ता ने सभी को पछाड़ते हुए बाजी मार लिया।
तत्पश्चात कार्यक्रम आयोजिका खुशबू जायसवाल ने बताया कि यह विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीज के महोत्सव को मनाया गया। कार्यक्रम का का संचालन रितु अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर मोहिता जायसवाल, सिम्मी गुप्ता,अमृता जायसवाल, समाजसेवी ईशान राम जायसवाल, ऋषिराज जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के मंत्री पद के प्रत्याशी खालिद खान एडवोकेट
Ad

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ