- नारी की सहभागिता के बिना समाज में कुछ भी संभव नहीं: उर्वशी सिंह
जौनपुर। नगर के एक होटल में महिला और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी और अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टंडन जी डॉ उमेश सिंह ज्योति कपूर महिला कल्याण विभाग नीता वर्मा उर्वशी सिँह और न्याय किशोर बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरु आत की गई। मुख्य अतिथि के रूप ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कॉलेज के एडवाइजर डॉ उमेश सिंह ने कहा कि आज पूरे भारत में जीएनआईओटी अपने पढ़ाई एवं प्लेसमेंट के बल पर नंबर वन है, उमेश सिंह जी ने शिक्षा और क्षेत्र में आशाओं और चुनौतियों के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि माया टंडन ने कहा कि आज समाज मे हम सभी को उर्वशी सिंह की तरह एक साथ लेकर चलने की जरूरत है अगर हर महिला इसी तरह एक दूसरे का सम्मान करें तो समाज में महिलाएं कहीं भी कमजोर नहीं रहेंगी। ज्योति कपूर ने कहा कि आज महिलाए सशक्त हो गयी है जिसका उदाहरण ये सम्मान समारोह है। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा समाज में हमारा ट्रस्ट हमेशा लोगों के लिए एक अलग ही तरह से कार्य करने की कोशिश करेगा जिससे महिलाएं उनसे हमेशा जुड़ी रहे और आगे भविष्य में एक महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन सक सके।
उर्वशी सिंह ने कहा कि अगर हम समाज में कार्य करते हैं तो हमारे साथ हमारे मीडिया बंधु का पूरा सहयोग रहता है। कार्यक्रम में स्वरम शर्मा ने अपनी नयी मूवी का गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सभी क्षेत्र से जुड़ी सम्मानित महिलाओं को सम्मानित किया गया और देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार मीडिया बंधु को भी सम्मानित किया गया।
संचालन सलमान शेख ने किया और सभी आए हुए मेहमानों का आभार नागेंद्र सिंह ने प्रकट किया। सम्मानित होने में डॉ अंजू कन्नौजिया, डॉ शिल्पी, डॉ शैली निगम रीता कश्यप, राधिका सिंह, कंचन सिंह, पिंकू मौर्य, मीरा अग्रहरी, डॉ तस्नीम फातिमा, शालिनी सिंह अर्चना सिंह रेनू सिंह नीलम सिंह नीतू सिंह ज्योति सिंह, अनीता सेठ, राजकुमारी शालिनी सिंह के साथ अन्य सम्मानित और वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार राजेश श्रीवास्तव, विद्याधर राय विद्यार्थी, देवेंद्र खरे मौजूद रहे।


%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ