वाराणसी: कथक और भरतनाट्यम पर राष्ट्रीय कार्यशाला आरंभ


वाराणसी। बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय के नृत्य विभाग में कथक एवं भरतनाट्यम पर तीन दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला शुक्रवार से आरंभ हुई। देश के जाने माने कलाकार 108 प्रतिभागियों को दोनों विधाओं की बारीकियां सिखाएंगे।
बनारस घराने के कथक गुरु पं. माता प्रसाद मिश्र, लखनऊ घराने की प्रो. कुमकुम धर, भरतनाट्यम के गुरु लखनऊ के ज्ञानेंद्रदत्त वाजपेयी विद्यार्थियों प्रशिक्षण दे रहे हैं। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि महिला महाविद्यालय के नृत्य विभाग की प्रो. लयलीना भट रहीं।
मौके पर डॉ. विधि नागर, प्रो. शारदा वेलंकर, डॉ. प्रवीण उद्धव, प्रो. स्वर वंदना शर्मा, डॉ. बी सत्यवर प्रसाद, रामकुमार मिश्र, सिद्धार्थ चक्रवर्ती, डॉ. विजय कपूर, ओमप्रकाश मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्वागत संकाय प्रमुख प्रो. के. शशि कुमार, संयोजन नृत्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. दीपान्विता सिन्हा रॉय ने किया। आयोजन सचिव डॉ. रंजना उपाध्याय और डॉ. खिलेश्वरी पटेल हैं।
मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad



www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ