जौनपुर: पिपरी–प्रयागराज कॉरिडोर से बदलेगी शाहगंज की तस्वीर, व्यापार और कृषि को मिलेगा नया विस्तार


68 किमी मार्ग के विकास को मिली प्राथमिकता, पूर्वांचल और विंध्य एक्सप्रेसवे से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

जौनपुर। पिपरी–प्रयागराज कॉरिडोर केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उक्त बातें विधायक रमेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया।

विधायक ने बताया कि इसमें शाहगंज मुंगरा बादशाहपुर मार्ग की लंबाई करीब 68 कमी और टांडा सुरहुरपुर खंड अंबेडकर नगर शामिल हैं। इस परियोजना में करीब 2192 करोड रुपए अनुमानित लागत आएगी। विश्वास जताया कि कॉरिडोर के निर्माण के बाद शाहगंज क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक केंद्रों से अधिक मजबूती से जुड़ेगा, जिससे विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। शाहगंज क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने वाली पिपरी–प्रयागराज कॉरिडोर परियोजना अब गति पकड़ ली है। प्रदेश सरकार ने शाहगंज–मुंगराबादशाहपुर 68 किलोमीटर मार्ग के विकास को प्राथमिकता में शामिल किया है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे व्यापार, कृषि और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 प्रदेश सरकार की नॉर्थ–साउथ कॉरिडोर योजना के तहत प्रस्तावित पिपरी–प्रयागराज कॉरिडोर शाहगंज क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेगा। नेपाल सीमा से प्रयागराज तक प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी परियोजना में शाहगंज–मुंगराबादशाहपुर मार्ग को प्राथमिकता दिए जाने से स्थानीय लोगों में उत्साह है।कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण शाहगंज और आसपास के इलाकों के किसान अपनी उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क की लंबे समय से मांग कर रहे थे। कॉरिडोर बनने से परिवहन लागत कम होगी और उत्पादों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है।परियोजना के तहत क्षेत्र का संपर्क प्रयागराज, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे तथा प्रदेश के अन्य प्रमुख मार्गों से मजबूत होगा। इससे यात्रियों को तेज और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ