विधायक रमेश सिंह ने खुटहन के गुलरा गांव पहुंचकर परिजनों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के खुटहन विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा गुलरा निवासी राजेश निषाद के घर पर हुई भीषण अग्निकांड की घटना की सूचना प्राप्त होने पर गुरुवार को विधायक रमेश सिंह पहुंचे। विधायक ने उनके आवास पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निर्देश दिए।
विधायक ने अग्निकांड से हुई क्षति को अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक बताया। उन्होंने इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें हर संभव सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी का सामना करने की शक्ति प्रदान करने तथा उन्हें शीघ्र ही सामान्य जीवन की ओर लौटने का संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
0 टिप्पणियाँ