जौनपुर: योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: रमेश सिंह


रात्रि चौपाल में गूंजा विकास और सुशासन का संदेश, विधायक रमेश सिंह ने गिनाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

शाहगंज विधानसभा के अक्खीपुर गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसंवाद, वृक्षारोपण और जनसमस्याओं के निस्तारण पर रहा जोर

जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड खुटहन अंतर्गत ग्राम पंचायत अक्खीपुर में गुरुवार को आयोजित रात्रि ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान वृक्षारोपण, जनचौपाल तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। रात्रि ग्राम चौपाल में विधायक रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे किए हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित
 जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम हुई है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. अशोक बिंद, निषाद पार्टी खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण बिंद, ग्राम प्रधान संतोष कुमार बिंद, कपिलदेव बिंद, दिलीप कुमार, अनिश शाह, सुनील कुमार, हरिश्चंद्र बिंद, जय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ