जौनपुर: प्रजापति समाज ने डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की मनायी 113वीं जयंती

जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति द्वारा पद्मश्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय संविधान सभा के सदस्य डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की 113वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी गई। भारत सरकार केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार माटीकला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति, समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव रामसूरत प्रजापति, कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक रामगणेश प्रजापति, डॉ. आर.के. चक्रवर्ती, अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय महासचिव रमेश प्रजापति, बाबूराम प्रजापति विशिष्ट अतिथि बनाये गये।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति ने डा. रत्तनप्पा कुम्भार के चित्र पर पुष्प द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया और इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हम लोगो को इनके बताये हुये मार्ग पर चलना चहिए तभी समाज का विकास होगा। महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति एवं चक्रदूत प्रजापति समाज जौनपुर द्वारा अतिथियों के साथ सभासद किरन प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति, मछलीशहर भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र प्रजापति आदि अतिथियों को सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम के दौरान बिरहा गायक विजय प्रजापति की मंडली ने बिरहा गाकर लोगों का मन मोह लिया साथ ही लोगों ने नारा भी लगाया। गूंज रहा है चप्पा-चप्पा, जय रत्तनप्पा-जय रत्तनप्पा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति एवं संचालन भाजपा जिलामंत्री डॉ. महेन्द्र प्रजापति ने किया। अन्त मेें चक्रदूत प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति एवं महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय प्रजापति ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। 
इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, संस्थापक/ सम्पादक महेन्द्र प्रजापति, विधिक सलाहाकर सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, महासचिव ब्राह्मदेव प्रजापति, उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, अजय प्रजापति एडवोकेट, शाहगंज तहसील अध्यक्ष सचिदानन्द शिलाची, नगर अध्यक्ष दयाशंकर प्रजापति, दिनेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति, लालजी प्रजापति, सरजू राम प्रजापति, महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति के महासचिव धर्मेन्द्र प्रजापति, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र प्रजापति, शिक्षक राजेन्द्र प्रजापति, रामपलट प्रजापति, सुशील प्रजापति, पवन प्रजापति, डॉ. प्रशांत प्रजापति, राम तारक प्रजापति, बखेड़ू प्रजापति, सोमारू राम प्रजापति एडवोकेट, ज्ञानचन्द्र सीताराम बर्तन वाले, संदीप प्रजापति, श्याम नारायण प्रजापति प्रधान, प्रो. लालमणि प्रजापति, कवि बसंत प्रजापति, पूर्व सभासद बसंत प्रजापति, डॉ. सुभाष चन्द्र, डॉ राधेश्याम प्रजापति, मुम्बई के छायाकार श्याम प्रजापति, बजरंगी प्रजापति  शिक्षक जिलाजीत प्रजापति, संतोष यादव एडवोकेट, महेश यादव एडवोकेट, प्रजापति बखेडू पहलवान,  पूर्व सभासद बसंत प्रजापति, खेलाड़ी प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सोचन प्रजापति, चहेटू प्रजापति सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहें।





















मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad



www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ