वाराणसी। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिटारी में शुक्रवार को मेधावियों का सम्मान और पुस्तकें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. अरविंद पाठक, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेमंत सिंह और खंड शिक्षाधिकारी प्रदीप मिश्र ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी।
छात्रों को शासन से आई पाठ्य पुस्तकों के साथ टाई, बेल्ट व परिचय पत्र भी दिए गए। बीएसए ने हर कक्षा के मेधावी बच्चों को मेडल पहनाया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह और अन्य शिक्षकों की सराहना की और अच्छे प्रयास जारी रखने को कहा।
विशिष्ट अतिथि हेमंत सिंह ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हीरावती देवी, विभा यादव, मीना यादव, मीनू शुक्ला, निशा सिंह, दीपक गुप्ता, सविता देवी, सविता कुमारी, साक्षी अग्रहरि के साथ बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ