जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेत्री एवं वर्तमान में किशोर कल्याण बोर्ड की न्यायिक सदस्य श्रीमती अंजू पाठक के आवास पर राज एजुकेशनल सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों एवं प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ। तदुपरांत केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर सभी ने नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में बताया। श्रीमती पाठक ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर देश हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर झंडे गाड़े जा रहा है जिससे हम भारतवासियों को गर्व की अनुभूति होती है। यह मोदी जी कार्यकुशलता और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। हम कामना करते है कि ईश्वर उनको उत्तम स्वास्थ प्रदान करे जिससे राष्ट्र निर्माण में उनका अधिकतम योगदान प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर राजेश जैन प्रशासनिक अधिकारी, रामसिंह मौर्य निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा, धर्मपाल कन्नौजिया निवर्तमान जिला मंत्री, विमला श्रीवास्तव जिला महामंत्री महिला मोर्चा, मिलन श्रीवस्तव कार्यसमिति सदस्य, करुणा जिला मंत्री महिला मोर्चा भाजपा, चेतना किरण मिश्र, पूनम श्रीवास्तव, बबली चौरसिया, प्रियंका सिंह ससहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ