जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अगुवाई में भगवान विश्वकर्मा जंयती पर पूजा व हवन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय विश्कर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश विश्कर्मा ने कहा कि भगवान विश्कर्मा को हिन्दू मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार निर्माण एवं सृजन का देवता माना गया है। ऐसा माना गया है कि सोने की लंका का निर्माण इन्होंने किया था।
भारतीय संकृति और पुराणों में भगवान विश्वकर्मा को यंत्रों का अधिष्ठाता और देवता माना गया है। उन्हें हिन्दू संकृति में यंत्रों का देव माना गया है। भगवान विश्वकर्मा को सुख-सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक यंत्रों व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों चरमोत्कर्ष को प्राप्त करता रहा।
इस अवसर पर हिसामुद्दीन शाह, राकेश मौर्या, हीरा लाल विश्कर्मा, सोचन राम विश्कर्मा, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, दीपचंद राम, श्रवण जयसवाल, राधेश्याम विश्कर्मा, लालजी विश्कर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, पूनम मौर्या, गुलजीत विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, सुभाष पाल, अविषेक यादव, विकास यादव, धर्मेंद्र सोनकर, जगदीश विश्वकर्मा, सोनी यादव, शबनम नाज, आशीष विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, प्यारे लाल विश्वकर्मा, कमलेश बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ