वाराणसी। बृहस्पति फाउंडेशन द्वारा शनिवार को अमरा खैरा नट बस्ती में विगत 5 वर्षों से गांव के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जैसे मिशन प्राइमरी एजुकेशन के तहत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ पठन-पाठन सामग्री कपड़ा वितरण महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर भोजन वितरण आदि कार्य किए जा रहे हैं कार्य और गतिशील तरीके से हो इसके लिए बृहस्पति फाउंडेशन के द्वारा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया गया।
इस सर्वेक्षण को बृहस्पति फाउंडेशन सरकार को अवगत कराएगी कि वह इस गांव की मदद के लिए या मूल समस्या के समाधान के लिए काम करेगा। इस मौके पर बृहस्पति फाउंडेशन के अमित प्रजापति, अभिषेक सिंह, अमित यादव, रजत विश्वकर्मा, निखिल यादव, संस्कृति, श्वेता पांडे, सोनाली प्रजापति, रोहित सोनी, आलोक रंजन, यादवेंद्र, दुर्गेश ठक्कर आदि लोग मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ