- योग स्वस्थ रहने के लिए है अति आवश्यक: डॉ.संजय
सिरकोनी,जौनपुर। श्री दया नारायण लीला समिति कबूलपुर के 75वें स्थापना दिवस पर रविवार को हीरक जयंती समारोह का औपचारिक उदघाटन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर संजय कुमार ने मंच पर पूजन अर्चन किया।
उन्होंने भगवान श्रीराम के चरित्र को अनुकरणीय बताया। इसके पूर्व पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने साधकों को योग का अभ्यास कराया। तीन दिवसीय योगा कार्यक्रम के पहले दिन उन्होंने विभिन्न रोगों से संबधित योगासनों व प्राणायामों का अभ्यास कराया।
कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास संभव है। समारोह के औपचारिक उद्घाटन के बाद सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, उमेश मिश्र,विनय श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव,रमेश चन्द्र जायसवाल, संजय कुमार सिंह, अनिल पाठक, जगन्नाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ