जौनपुर में प्रीति गुप्ता और मछलीशहर में अनुपमा राय बनीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

जौनपुर में प्रीति गुप्ता और मछलीशहर में अनुपमा राय बनीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके तहत जौनपुर में प्रीति गुप्ता और मछलीशहर में अनुपमा राय को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रीति गुप्ता सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वह सखी वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उनकी संस्था महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और कमजोर वर्गों के हित में काम करती है। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने और मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करने जैसे कार्य किए हैं। वह सहकार भारती की जिला महिला प्रमुख भी रह चुकी हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता एमएससी और बीएड है।

वहीं, अनुपमा राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वह वर्ष 2013 में आईटी सेल की जिला सह-संयोजक और 2014 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक रहीं। वह जौनपुर महिला मोर्चा की महामंत्री भी रह चुकी हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर अनुपमा राय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

जौनपुर में प्रीति गुप्ता और मछलीशहर में अनुपमा राय बनीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष


जौनपुर में प्रीति गुप्ता और मछलीशहर में अनुपमा राय बनीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष


जौनपुर में प्रीति गुप्ता और मछलीशहर में अनुपमा राय बनीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ