जौनपुर: शक्ति मोबाइल टीम ने बच्चों को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी


जौनपुर। नगर के खरका कॉलोनी स्थित चंद्रा मोंटेसरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना लाइन बाजार की शक्ति मोबाइल टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपातकालीन सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
जौनपुर: शक्ति मोबाइल टीम ने बच्चों को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

महिला उपनिरीक्षक प्रमिला देवी, महिला कांस्टेबल रीना मुंडा, वंदना और कांस्टेबल हरिकेश गौतम ने बच्चों को 1090, 181, 112, 1930 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) के संबंध में भी जागरूक किया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य रीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।

विकलेश कुमार एडवोकेट की तरफ से शारदीय नवरा​त्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की तरफ से शारदीय नवरा​त्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.संजीव कुमार प्रजापति की तरफ से शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ