नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों को मिला परामर्श
पराऊगंज, जौनपुर। आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं आशीर्वाद आईवीएफ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के तत्वावधान में पराऊगंज बाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 500 से अधिक मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी। इस दौरान पूर्व प्रधान अशोक यादव ने चिकित्सकों का आभार जताया। शिविर में विजय दत्त मौर्य, अमरनाथ यादव, आरडी चौधरी, सौरभ चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ