जौनपुर: भक्ति गीतों की धुन पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

देवी धाम बसौली के मुख्य पुजारी पं. रमेश तिवारी के गृह प्रवेश समारोह में भजन गायक मंतोष पांडेय ने बांधा समां
जौनपुर। भक्ति गीतों की मधुर धुन, देवीगीतों की गूंज और लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति के बीच मंगलवार की रात श्रद्धा और संगीत के नाम रही। देवी धाम बसौली के मुख्य पुजारी पंडित रमेश तिवारी के करौंदी कला क्षेत्र के हाजीपुर बरुआर स्थित आवास पर गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित संगीत समारोह में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मशहूर भजन गायक मंतोष पांडेय की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गायक ने ‘हाथ में त्रिशूल, गरवा सोनवा के हार’, ‘खन-खन खनकेला माई तोहार कंगना’ और ‘बम-बम बोल रहा है काशी’ जैसे देवीगीतों व भजनों के साथ ‘रेलिया बैरन’ जैसे लोकप्रिय गीत की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठता था। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे और कार्यक्रम में देर रात तक उत्साह बना रहा।
समारोह के अंत में मुख्य पुजारी पंडित रमेश तिवारी ने उपस्थित अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह, कादीपुर प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. श्रवण मिश्रा, माता प्रसाद पांडेय (जल्लू), कोटेदार जगदीश सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, हरिशंकर तिवारी, अंजनी कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद तिवारी, अशोक तिवारी, प्रधान लालचंद मौर्य, सत्यप्रकाश सिंह, राय साहब सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विकलेश कुमार एडवोकेट की तरफ से शारदीय नवरा​त्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की तरफ से शारदीय नवरा​त्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ