जौनपुर: पीस पोस्टर प्रतियोगिता में भव्य अग्रहरी प्रथम, वजीह हुसैन द्वितीय

जौनपुर: पीस पोस्टर प्रतियोगिता में भव्य अग्रहरी प्रथम, वजीह हुसैन द्वितीय


जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन की ओर से होटल रघुवंशी में ‘मानवता में समरसता एवं सद्भाव’ विषय पर पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से शांति, एकता, मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में सेंट पैट्रिक स्कूल के भव्य अग्रहरी ने प्रथम, रिज़वी लर्नर्स एकेडमी के सैय्यद वजीह हुसैन ने द्वितीय और इसी विद्यालय के ईशु साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि शांति और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में युवाओं एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कला बच्चों में रचनात्मकता और सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

क्लब अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्लब सामाजिक सेवा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, रितेश गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, हर्षित रंजन, शत्रुघ्न मौर्य, संगीता श्रीवास्तव और सुशील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.संजीव कुमार प्रजापति की तरफ से शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

चक्रदूत प्रजापति समाज देशवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ