जौनपुर: विधायक ने कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ का 133 वें संस्करण का देखा लाइव प्रसारण

 

सौर और पवन ऊर्जा को भविष्य की सुरक्षा बताया, जनगणना-2027 में डिजिटल सहभागिता का किया आह्वान

जौनपुर। बदलापुर स्थित श्री कमलम कार्यालय पर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133 वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

 बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं और संदेशों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ