करंजाकला मंडल के बूथ संख्या 244 पर कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर। जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के करंजाकला मंडल अंतर्गत भकुरा गांव के बूथ संख्या 244 पर देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम “मन की बात” के 133वें संस्करण को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने एक साथ देखा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देश के विकास, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों से प्रेरणा लेकर सभी कार्यकर्ता गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं और जनहितकारी पहल को पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ