जौनपुर: निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डॉ. रागिनी सोनकर


मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कस्बे में निर्माणाधीन नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण

जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने बुधवार को कस्बे में निर्माणाधीन नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, ताकि मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विधायक डॉ. रागिनी ने कहा कि नेत्र चिकित्सालय के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आंखों से संबंधित उपचार के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ