पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100 वीं जयंती पर धनंजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने चंद्रशेखर के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक, देशहित में उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
जौनपुर। नई दिल्ली के राजघाट पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता चंद्रशेखर की 100 वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके सुपुत्र व सांसद नीरज शेखर सहित अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को नमन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में मूल्यों और सिद्धांतों के प्रतीक थे।
धनंजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सदैव जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब राजनीति में मूल्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
उन्होंने कि चंद्रशेखर ने देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया और युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर सांसद नीरज शेखर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी चंद्रशेखर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ