जौनपुर: बदलापुर में 2.16 करोड़ से बनेंगी छह इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कें

जौनपुर बदलापुर में 2.16 करोड़ से बनेंगी छह इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कें


  • मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत मिली स्वीकृति
  • विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने सीएम योगी व नगर विकास मंत्री का जताया आभार

जौनपुर। नगर पंचायत बदलापुर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से छह इंटरलॉकिंग व सीसी मार्गों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के प्रस्ताव पर इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। विधायक ने इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ तथा नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उनके प्रस्ताव पर सरकार द्वारा 2.16 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से नगर पंचायत के कई मोहल्लों और बस्तियों में रहने वाले लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे आम नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।
स्वीकृत परियोजनाओं में 
नगर पंचायत बदलापुर के पिच रोड से, सीसी रोड निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य  शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ