जौनपुर: 22 मार्च को होगा प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह

जौनपुर 22 मार्च को होगा प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह


जौनपुर। मोहल्ला रौजा अर्जन में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा होली मिलन समारोह को लेकर जिलाध्यक्ष बसंत प्रजापति सभासद की अध्यक्षता में बैठक की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 22 मार्च रविवार को नगर के अटाला मस्जिद के सामने, हिन्दी भवन जौनपुर में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा धूमधाम से होली मिलन समारोह होगा। इस अवसर पर संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, रामकिशुन प्रजापति, सरजूराम प्रजापति, संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, वरिष्ठ विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, उपाध्यक्ष सन्तोष प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति उर्फ राजू पेठा वाले, संगठन मंत्री संजय प्रजापति कृस्टल आर्ट, मीडिया प्रभारी आनन्द प्रजापति, नगर अध्यक्ष बाला प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष साहेब लाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ