जौनपुर: अथर्व पटेल इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित

Jaunpur's Atharva Patel selected for Inspire Standard Award | जौनपुर: अथर्व पटेल इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित
  • सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टीनरेंद्रपुर के छात्र ने बढ़ाया क्षेत्र का मान 
  • प्रबंध निदेशक संजय सिंह, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने दी बधाई

जौनपुर। खुटहन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टीनरेंद्रपुर के नौवीं कक्षा के छात्र अथर्व पटेल ने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करके सफलता का परचम लहराया है। छात्र को इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित किया गया। यह सम्मान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की इस योजना के तहत उन्हें विज्ञान प्रोजेक्ट/मॉडल तैयार करने के लिए दिया गया।
अथर्व पटेल विनय कुमार वर्मा के पुत्र हैं जिन्हें वर्ष 2025-26 के लिए इस प्रतिष्ठित योजना में चयनित किया गया है। इनके पिता ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में शिक्षक एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिलाध्यक्ष हैं।इसके अंतर्गत अब अथर्व जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (DLEPC) में अपने विज्ञान मॉडल के साथ प्रतिभाग करेंगे।
छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने अथर्व पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। कहा कि इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार बहुत गौरवान्वित है। यह एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो एक कड़ी मेहनत, समर्पण और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। विद्यार्थी की शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई।
वहीं छात्र के पिता विनय वर्मा ने भी बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अथर्व की मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजरा सदाकत, ग्राम विकास इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र यादव एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, देवेंद्र प्रजापति, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों तथा शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ