कांशीराम के विचार आज भी बहुजन समाज के लिए प्रेरणा : ललई
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को नगर के एक होटल में बहुजन नायक कांशीराम की 92 वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुजन नायक कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मछलीशहर की सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा कि कांशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों में राजनीतिक चेतना जगाकर उन्हें ‘हुक्मरान’ बनने का सपना दिखाया। पीडीए समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा।
मान्यवर कांशीराम ने दलित, शोषित और पिछड़े समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक कर उन्हें सत्ता में भागीदारी का सपना दिखाया।
पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक और संगठित होने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि कांशीराम के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए बहुजन समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक होना होगा। विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, मोहम्मद अरशद खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, संगीता यादव समेत कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
मौके पर शकील अहमद, भूपेश पांडेय, मालती निषाद, राहुल त्रिपाठी, गुलाब यादव, दीपक विश्वकर्मा, विकास यादव, विनय, रविंद्र मौर्य, गुड्डू सोनकर, दिलीप प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ