जौनपुर। नगर के लाइन बाजार में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा जौनपुर के वाजिदपुर दक्षिणी के निवासी सुरेशचन्द्र प्रजापति पुत्र लल्लन प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुरेशचन्द्र प्रजापति ने कहा कि 22 मार्च रविवार को हिन्दी भवन जौनपुर में धूमधाम से प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह होगा। इस कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देंगे।
इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, शिक्षक जिलाजीत प्रजापति, उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति, प्रजापति महासभा जौनपुर के संरक्षक विकलेस कुमार एडवोकेट, नोटरी अधिवक्ता अरुण कुमार प्रजापति, वरिष्ठ समाज सेवी शिवशंकर प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, विकास प्रजापति, अरविन्द प्रजापति, आदर्श प्रजापति, संजय प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ