जौनपुर: शोक संतप्त परिजनों से मिलीं विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, जताई संवेदना


जौनपुर। मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने जनपद आजमगढ़ पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सोनकर के भांजे के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया और ईश्वर से आत्मा की शांति की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने संदीप सोनकर की चाची के निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि “दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। ईश्वर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विजय यादव, गुड्डू सोनकर, डॉ. विकास सोनकर, विवेक सोनकर, भारत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ