जौनपुर: देश के सर्वांगीण विकास के लिए गांव का विकास सबसे जरूरी: रमेश सिंह

देश के सर्वांगीण विकास के लिए गांव का विकास सबसे जरूरी : रमेश सिंह

क्षेत्र पंचायत की बैठक में साढ़े चार करोड़ रूपये के कार्यों के आए प्रस्ताव 
जौनपुर। सुइथाकला ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक रमेश सिंह का स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके भव्य स्वागत किया गया। बैठक में करीब साढ़े चार करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हुए।

 विधायक ने कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए देश की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत का विकास सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की मजदूरी 252 रूपये को 400 रूपये बढ़ाने के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानों के ऊपर बढ़ रहे आर्थिक दबाव का बोझ कम होगा। इससे गरीब मजदूरों के जीवन में खुशहाली आएगी। विधायक ने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शाहगंज पर बीमारू विधानसभा के लगे धब्बे को दूर करने का सतत प्रयास जारी है। केंद्र और प्रदेश सरकार अंतिम गरीब, जरूरतमंद और  पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में भेज रही है। मोदी-योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वैश्विक पहचान मिली।  डीसी मनरेगा व प्रभारी खंड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यवाही को संचालित करते हुए कहा कि बैठक में साढ़े  चार करोड़ रूपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर शेष कार्यों का लिखित प्रस्ताव लेकर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवास के अपात्र लाभार्थियों का फिर से सत्यापन कराया जाएगा।
 उन्होंने प्रधानों से अपील करते हुए हरे चारे के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा। बताया कि 103 संचालित गौशालाओं को और भी बेहतर बनाया जाएगा। 37 हजार पॉवर्टी के लाभार्थियों को चिन्हित कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से संतृप्त कराया जाएगा। एडीओ पंचायत जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि 1733 शौचालयों का पंजीकरण हो चुका है। सदस्य जिला पंचायत रविंद्रनाथ ने भी संबोधित किया। सीडीपीओ की प्रतिनिधि शिवांगी गुप्ता ने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बिजली निगम और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर निंदा प्रस्ताव पारित करके उनके विरुद्ध नोटिस जारी करने के लिए निर्देश दिया गया। गैरवाह के प्रधान विजय सिंह, दीपायपुर के प्रधान राम सकल बिंद, प्रधान प्रतिनिधि पंचम बिंद अपने-अपने ग्राम पंचायत का का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उपस्थित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी ने की। मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, डॉ राकेश चंद्र तिवारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष राम सकल वर्मा व राजेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम पंचायत सचिव गण सौरभ मिश्रा, जितेंद्र शाह, मो. शाहिद, राजेंद्र सिंह सोनल, विनोद नेहरा, प्रीति चौरसिया, स्वदेश यादव, पुरुषार्थ यादव, मान सिंह, सत्यम  दयाल, राजकुमार मौर्य, छोटेलाल बिंद, पंचम बिंद, तेज बहादुर, रामजीत यादव, राकेश मौर्य, विजय सिंह, मोनू पांडेय, संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ