जौनपुर: शिवानी पांडेय और अश्विन पांडेय को स्वर्ण पदक, क्षेत्र का बढ़ा मान

Jaunpur's Shivani Pandey and Ashwin Pandey won gold medals, increasing the prestige of the region.
सेंट ज़ेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, पट्टीनरेंद्रपुर को 9 वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में में मिला स्वर्ण पदक
जौनपुर। सेंट ज़ेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, पट्टीनरेंद्रपुर के ताइक्वांडो कोच एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवानी पांडेय और अश्विन पांडेय ने थाईलैंड में आयोजित 9वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप (टी-1 रैंकिंग) में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर न केवल क्षेत्र जनपद और प्रदेश का मान बढ़ाया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय, जनपद और पूरे उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक थाईलैंड में आयोजित हुई, जिसमें 30 से अधिक देशों के चार हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अमेरिका, रूस, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, श्रीलंका, यूएई सहित अनेक देशों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच शिवानी पांडेय और अश्विन पांडेय ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि जौनपुर और उत्तर प्रदेश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने कहा कि शिवानी और अश्विन द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतना हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि समर्पण, मेहनत और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने भारत, उत्तर प्रदेश और जौनपुर का नाम विश्व मंच पर ऊँचा किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य अजरा सदाकत एवं समस्त शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Family Idli Cafe | FREE Home Delivery Up to 2 km | Order Now: 8887827014


Life Insurance Corporation of India (LIC)  भारतीय जीवन बीमा निगम  Vinay Kumar  LIC Advisor Agency Code: 10174-293  📧 vinayjnp777@gmail.com  📍 Address: Gram Parsani, Post Siddikpur, District Jaunpur, Uttar Pradesh – 222001  📞 Contact: 8808777487

Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ