जौनपुर: पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह का मोबाइल फोन हैक, लोगों से सतर्क रहने की अपील

जौनपुर पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह का मोबाइल फोन हैक, लोगों से सतर्क रहने की अपील
मेरे नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल या लिंक पर भरोसा न करें, निजी जानकारी साझा करने से बचें : कृपाशंकर सिंह
जौनपुर। पूर्व गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मोबाइल फोन के हैक होने की जानकारी दी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल, लिंक या अनुरोध पर विश्वास न करें और किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें।

पूर्व गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी एक सार्वजनिक संदेश में बताया कि उनका मोबाइल फोन हैक हो गया है। उन्होंने लोगों से साइबर ठगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से बचने की अपील की।
जौनपुर पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह का मोबाइल फोन हैक, लोगों से सतर्क रहने की अपील

कृपाशंकर सिंह ने कहा, "मेरा मोबाइल फोन हैक हो गया है। मेरी ओर से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल, लिंक या अनुरोध पर विश्वास न करें। किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP या बैंक संबंधी विवरण साझा न करें।"
उन्होंने इस घटना से हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का सहयोग और सतर्कता ही साइबर अपराधियों की साजिश को विफल कर सकती है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि यदि उनके नाम से कोई संदिग्ध संपर्क प्राप्त हो तो उसे नजरअंदाज करें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Family Idli Cafe | FREE Home Delivery Up to 2 km | Order Now: 8887827014


Life Insurance Corporation of India (LIC)  भारतीय जीवन बीमा निगम  Vinay Kumar  LIC Advisor Agency Code: 10174-293  📧 vinayjnp777@gmail.com  📍 Address: Gram Parsani, Post Siddikpur, District Jaunpur, Uttar Pradesh – 222001  📞 Contact: 8808777487

Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ