जौनपुर: श्रमन कॉन्वेंट स्कूल उर्दू बाजार में धूमधाम से मना 17वां वार्षिकोत्सव


जौनपुर। श्रमन कॉन्वेंट स्कूल, उर्दू बाजार में विद्यालय का 17वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  (Girish Chandra Yadav) गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मानस पांडे तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी, अम्बेडकर नगर कुमारी सुभासिनी उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास आज की आवश्यकता है, जिसे श्रमन कॉन्वेंट स्कूल भली-भांति निभा रहा है।
विद्यालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंचीय कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर बच्चों की सहभागिता सराहनीय रही।
वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव केवल खुशियों का अवसर नहीं, बल्कि मेहनत, लगन, अनुशासन और सपनों का उत्सव है। शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और बच्चों की मेहनत से विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। अंत में विद्यालय के प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने मुख्य अतिथि मंत्री गिरीश चंद्र यादव, डॉ. रवि प्रकाश, प्रोफेसर मानस पांडे, कुमारी सुभासिनी, सुशील कुमार गुप्ता एवं कलीम सिद्दीकी सहित सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ