शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने श्रीदेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम पक्का पोखरा पर हुआ जहां अध्यक्ष खुशबू जायसवाल के नेतृत्व में क्लब की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभायी। कार्यक्रम की शुरुआत किरन पंडित ने किया जिसके बाद अनपुमा मोदनवाल ने गणेश जी के भजन से शुरुआत किया।
कार्यक्रम संयोजिका रीता सोनी रहीं। रानी अग्रहरि और रीता सोनी ने अपने भजनों से ऐसा माहौल बनाया कि उपस्थित सभी लोग झूमने पर मजबूर हो गये।
इस अवसर पर संगीता जायसवाल, बुलबुल अग्रहरी, कुसुम आर्य, सुनीता अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, सीमा अग्रहरि, सपना जी, रूबी अग्रहरि, नूपुर अग्रहरि, मोहिता जायसवाल, सपना जायसवाल, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, महिला जायसवाल समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता, रीता जायसवाल, पूनम जायसवाल, सीमा जायसवाल, रितिका अग्रहरि, पिंकी अग्रहरि, नीलम जायसवाल, शिप्रा जायसवाल, सुनीता अग्रहरि, अमृता सिंह, खुशबू गुप्ता, नैंसी गुप्ता, प्रियंका चित्रवंशी, स्वाति गुप्ता, नीतू मिश्रा, पंकज जायसवाल, अंजू जायसवाल, बबीता सेठ, कुसुम जायसवाल, रजनी जायसवाल, पिंकी सेठ, सोनम जायसवाल, मोती अग्रहरि, अंशुबाला सेठ, अंबिका सेठ, अंजू मोदनवाल, गीता अग्रहरि, अंशु सेठ, किरण अग्रहरि, रूपम, तान्या, प्रतिज्ञा अग्रहरि, किरण अग्रहरि, शिप्रा, तनु, मोना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ