जौनपुर: रत्नेश वर्मा के ऑडिटर पद पर चयनित होने से क्षेत्र में खुशी की लहर

  • विधायक समेत शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व छात्र एवं सवायन गांव निवासी रत्नेश वर्मा का ऑडिटर पद पर चयन होने से परिजनों, विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बधाई देने के लिए स्थानीय नागरिकों एवं शुभचिंतकों का तांता लग गया है। रत्नेश वर्मा की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई 2009 में इंटर कॉलेज समोधपुर से तथा स्नातक की शिक्षा 2012 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी हुई। संघर्ष और विषम परिस्थितियों में रहकर इन्होंने यह उपलब्धि हासिल करके सफलता की मिसाल कायम की है। पिता राम खियाले वर्मा साधारण किसान हैं। छोटे भाई नितेश पटेल पशु चिकित्साधिकारी हैं। 
जौनपुर: रत्नेश वर्मा के ऑडिटर पद पर चयनित होने से क्षेत्र में खुशी की लहर

उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ तैयारी करने पर सफलता जरूर मिलती है। इन्होंने सफलता का श्रेय बड़े भाई अखिलेश वर्मा को दिया है। बड़े भाई ने कहा कि रत्नेश की कठिन मेहनत रंग लाई। हम सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरकर इन्होंने यह साबित कर दिया कि जब लक्ष्य निश्चित हो तो समस्याएं सफलता में बाधक नहीं बनती। शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

 उन्होंने उनके घर पहुंच कर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। पूर्ण विश्वास है कि  वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करेंगे तथा समाज का नाम रोशन करेंगे। गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, संतोष कुमार सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, संतोष कुमार, विनय त्रिपाठी, धर्मदेव शर्मा, प्रेमनाथ सिंह चंदेल, अरुण कुमार मौर्य, राम बख्श सिंह, जयप्रकाश वर्मा, बृजेश वर्मा, ऋषभ वर्मा आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जे.सी.आई. जौनपुर 2026 के अध्यक्ष श्री अंजनी प्रजापति की ओर से समस्त जौनपुर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं On behalf of JCI Jaunpur 2026, President Mr. Anjani Prajapati extends his warmest wishes to all the residents of Jaunpur on Republic Day.

Pawan Kumar Prajapati, Proprietor of P.K. Tyre Agency, Jaunpur, extends his warmest wishes to all fellow citizens on Republic Day.

मो. हसन इण्टर कॉलेज जनपद जौनपुर की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ