जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस
  • ध्वजारोहण कर तिरंगे को किया गया नमन, अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक 
  • विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर बच्चों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

जौनपुर। 77 वें गणतंत्र दिवस पर गांव से लेकर शहर तक सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों और संगठनों में धूम रही। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन करते हुए शहीदों के योगदान को याद किया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

शाहगंज स्थित ज्योत्सना भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही हर नागरिक देश के चौमुखी विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ रफीक फारुकी और डॉक्टर अभिषेक रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस


मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के भोला नाथ शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बेलवा सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने ध्वजारोहण किया। विधायक ने बच्चों से संवाद किया। इस सवैंधानिक आजादी को दिलाने वाले महापुरुषों को याद किया। विधायक ने बच्चों को स्टेशनरी बैग और कैलेंडर वितरित किया। 
जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस



शाहगंज तहसील सभागार में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। एसडीएम कुणाल गौरव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। एसडीएम ने कहा कि देश की आजादी के पहले हमारा कोई लिखित संविधान नहीं था। डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं को अमल में लाने का संकल्प लिया। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने कहा कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में निहित है। उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान के फल स्वरुप देश को आजादी मिली। नायब तहसीलदार पीयूष कुमार सिंह व राहुल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस


  सुईथाकलां ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय, लॉ कालेज, डीएलएड कालेज, डीआरसी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य संजय सिंह ने झंडा रोहण कर अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। संजय सिंह ने कहा कि संविधान की शक्ति, लोकतंत्र का सम्मान और देशभक्ति का अभिमान गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।प्रबंधक डॉ उमेश चन्द्र तिवारी नेकहा कि हमारा संविधान ही हमें जीवन जीने का अधिकार दिलाता है। डॉ राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली। संचालन डॉ अभिषेक उपाध्याय ने किया। मौके पर प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी, राजेश उपाध्याय, तुलसी राम तिवारी, दया राम पाण्डेय, विनोद पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे। 
जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस



गांधी स्मारक विद्यालय संकुल समोधपुर के डीपीएड ग्राउंड में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने ध्वजारोहण कर देश के बलिदानियों के योगदान को याद किया। प्रबंधक ने उद्बोधन में कहा कि संविधान निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भूमिका अहम थी। संविधान में निहित अधिकार हमें राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराते हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक यदि अपने कर्तव्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे तो 2047 तक प्रधानमंत्री का विकसित भारत बनाने का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी नागरिकों का संयुक्त रूप से योगदान जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी दें तभी हमारा देश विकास कर सकता है। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने संविधान निर्माण और उसके इतिहास के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ अविनाश वर्मा, डॉ अवधेश मिश्रा एवं डॉ पंकज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया। संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ रणजीत सिंह ने ध्वजारोहण के दौरान छात्र-छात्राओं से राष्ट्र हित के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब भारत अधिक मजबूत बन चुका है। अन्य देश भी भारत की ताकत को पहचान चुके हैं। युवा और वैज्ञानिक देश को प्रगति की तरफ ले जा रहे हैं। भारत तीसरी महाशक्ति के रूप में पूरे विश्व में उभर रहा है। प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने आभार प्रकट किया। संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने किया।
जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस



जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने ने इब्राहिमाबाद जौनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर तिरंगा फहराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इस दिन को हम हर साल बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाते हैं। 
जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस



नगर पालिका परिषद कार्यालय जौनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने झंडारोहण किया। कहा कि भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद, हमारे देश के नेताओं ने एक संविधान बनाया जो हमारे देश के लिए एक मजबूत आधार बना। संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिए, जैसे कि समानता, स्वतंत्रता, और न्याय का अधिकार। कहा कि इस दिन हम अपने देश की एकता, अखंडता, और लोकतंत्र की जीत का जश्न मनाते हैं।

नगर पालिका परिषद शाहगंज में गणतंत्र दिवस पर नपा अध्यक्ष रचना सिंह ने झंडारोहण करते हुए कहा कि हम अपने देश के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लें और अपने देश को और भी मजबूत बनाने में योगदान दें। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि अंबेडकर ने संविधान में समाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को शामिल करने पर जोर दिया, जिससे समाज के वंचित वर्गों को लाभ हो। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान में मौलिक अधिकारों को शामिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जैसे कि समानता, स्वतंत्रता, और न्याय का अधिकार। संविधान हमें समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार देता है।
जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस



 उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला में प्रधानाध्यापक सतीश सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों और चौराहों पर प्रभात फेरी निकालकर नागरिकों को संविधान में निहित अधिकारों की याद दिलाई। सतीश सिंह ने बच्चों को बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष थे जिन्हें संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। डॉ अंबेडकर ने  संविधान का प्रारूप तैयार किया। 

बाबा महाबल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानी टंकी एवं बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय सारी जहांगीर पट्टी में संस्था अध्यक्ष संत प्रकाश दास जी महाराज और प्रबंधक डॉक्टर सूर्यभान यादव ने झंडा रोहण किया। उक्त लोगों ने कहा कि शिक्षा से ही हम राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। शिक्षा ही समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करती है। प्रबंधक ने कहा डॉ आंबेडकर ने संविधान के प्रारूप को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में प्रस्तुत किया।
जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया संविधान का  77 वां गणतंत्र दिवस

प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला में ग्राम प्रधान अनिल कुमार दुबे और प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि डॉ आंबेडकर के योगदान के बिना, भारतीय संविधान शायद इतना व्यापक और समावेशी नहीं होता। यदि संविधान न होता तो हम आजाद होकर खुली हवा में सांस भी न ले पाते।

पट्टीनरेंद्रपुर स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तिवारी ने उद्बोधन में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रबंध निदेशक संजय सिंह को बधाई देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सराहा। 
प्रबंध निदेशक ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व एवं उसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य अजरा सदाकत ने बच्चों को भारतीय संविधान के अंतर्गत उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देकर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।


 
 विकास खंड बक्सा में 77 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन भव्य तरीके से मनाया गया। एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने तिरंगे का ध्वजा रोहण कर नमन किया। झंडा फहराने के ठीक बाद संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों व ग्रामीणों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। सभी ने एकजुट होकर संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को अंगीकार करने की प्रतिज्ञा दोहराई।

खुटहन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सीताराम सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज त्रिकौलिया में प्रबंधक नर्सिंग बहादुर सिंह ने अपील करते हुए नागरिकों से एकजुट होकर संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को अंगीकार करने की बात  कही। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। उनका संविधान निर्माण में बहुत बड़ा योगदान था।

 जौनपुर शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल काफरपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहन कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक अतुल कुमार सिंह ने झंडा रोहण कर शहीदों को शत-शत नमन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि असंख्य बलिदानियों की प्राणों की आहुति के बाद देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि देश शहीदों के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। पांचवी कक्षा के छात्र आयुष गुप्ता की कहानी कार्यक्रम में चर्चा का विषय रही। 

प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति ने अहियापुर धर्मशाला में ध्वजारोहण के बाद स्वतन्त्रता आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को याद किया। कहा कि देश से ऊच-नीच व धर्म सम्प्रदाय व जाति के आधार हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए सभी संकल्प लें। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रजापति, विकलेश प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति, चन्द्रशेखर, डा योगेन्द्र प्रजापति, डा श्रवण कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
जे.सी.आई. जौनपुर 2026 के अध्यक्ष श्री अंजनी प्रजापति की ओर से समस्त जौनपुर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं On behalf of JCI Jaunpur 2026, President Mr. Anjani Prajapati extends his warmest wishes to all the residents of Jaunpur on Republic Day.

Pawan Kumar Prajapati, Proprietor of P.K. Tyre Agency, Jaunpur, extends his warmest wishes to all fellow citizens on Republic Day.

मो. हसन इण्टर कॉलेज जनपद जौनपुर की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ