जौनपुर: बच्चों को बेहतर और गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : रमेश सिंह

जौनपुर: बच्चों को बेहतर और गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : रमेश सिंह
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया  बाबा महाबल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौना पानी टंकी का वार्षिकोत्सव
जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के  बड़ौना पानी टंकी स्थित बाबा महाबल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने शनिवार को मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विधायक ने बच्चों के उत्कृष्ट कार्यक्रमों की प्रस्तुति की सराहना की।
जौनपुर: बच्चों को बेहतर और गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : रमेश सिंह

विधायक ने कहा कि वार्षिकोत्सव वर्ष भर की संपूर्ण उपलब्धियों परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनकी बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि  बच्चों को बेहतर और गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करें जिससे बच्चे आगे चलकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनें। विशिष्ट अतिथि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि गुरु ही राष्ट्र का सच्चा निर्माता होता है। एक आदर्श शिक्षक वही हो सकता है जो बच्चों में नैतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और अन्य सद्गुणों का विकास करता है। संस्थाध्यक्ष एवं प्रबंधक संत प्रकाश दास जी महाराज ने अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार और प्रधानाचार्य शिव सहाय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ