जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर खुर्द के पांचवी कक्षा के छात्र अरुण कुमार विश्वकर्मा ने ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी परीक्षा में विकासखंड क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इससे विद्यालय परिवार का नाम रोशन हुआ है।
इस परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी की स्पेलिंग में छात्र ने 50 में से 33 अंक अर्जित किया। इसके बाद जिला स्तरीय परीक्षा आयोजित होगी जिसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।ब्लॉक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए बीएसए ने प्रधानाध्यापक सुधाकर सिंह, शिक्षकों की टीम तथा छात्र और अभिभावक को बधाई दी है।
डॉ. पटेल ने जनपद के अन्य विद्यालयों के लिए छात्र को प्रेरणा स्रोत बताया। खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बीआरसी स्थित कार्यालय में छात्र को सम्मानित किया। इसके लिए उन्होंने शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी, शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह, अजय मिश्रा, पारसनाथ यादव, उमेश चंद्र यादव, रमेश सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर किया है।
0 टिप्पणियाँ