जौनपुर। शाहगंज के रामलीला मैदान में 12 फरवरी को आयोजित होने वाले नौ दिवसीय राम कथा की तैयारियों को लेकर विधायक रमेश सिंह ने शनिवार को डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने राम कथा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की तैयारी का जायजा भी लिया।
विधायक ने बताया कि राम कथा भव्य और ऐतिहासिक होगा जिसमें राजन जी महाराज के मुखारविंद से ज्ञान, भक्ति एवं वैराग्य की त्रिवेणी अविरल प्रवाहित होगी। इस राम कथा से क्षेत्र की जनता का आध्यात्मिक उत्थान होगा। उन्होंने बताया कि राम कथा में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को श्रीराम कथा का औपचारिक निमंत्रण पत्र ससम्मान भेंट किया गया है। इस मौके पर एसडीएम कुणाल गौरव, सीओ अजीत सिंह चौहान, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, कोतवाल केके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ