जौनपुर: बच्चे ही देश के भविष्य : डॉ. रागिनी सोनकर - Chakradoot


जौनपुर: बच्चे ही देश के भविष्य : डॉ. रागिनी सोनकर - Chakradoot
  • सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं का किया निरीक्षण

जौनपुर: बच्चे ही देश के भविष्य : डॉ. रागिनी सोनकर - Chakradoot

जौनपुर। सपा विधायक मछलीशहर डॉ. रागिनी सोनकर रविवार को विधानसभा क्षेत्र के श्री गणेश विद्यापीठ इंटर कॉलेज भन्नौर और तेज बहादुर सिंह इंटर कॉलेज निगोह में पहुंची। वहां शिक्षा से संबंधित बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। विधायक ने दोनों विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखा और छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया किया।
उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। प्रदेश के विकास का रास्ता गांव से ही निकलता है। गांव के बच्चों के सर्वांगीण विकास से ही देश का चहुमुखी विकास होगा। 
जौनपुर: बच्चे ही देश के भविष्य : डॉ. रागिनी सोनकर - Chakradoot

उन्होंने बच्चों से मन लगाकर ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश और प्रदेश के विकास में भागीदार बनने की अपील की। कहा कि मैं राजनीति में सेवा भाव के लिए आई हूं जब तक राजनीति में रहूंगी तब तक जनता से जुड़कर उनके विकास के बारे में चिंता करूंगी। बच्चों से संवाद का मतलब छात्रों को देश और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। साथ ही उन्हें नई दिशा दिखाना कि वह आगे चलकर शिक्षा के क्षेत्र में कैसे अपने मनपसंद विषय का चयन करें। विधायक इन दिनों लगातार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में जा रही हैं। वहां की व्यवस्था देखने के साथ-साथ जो कमियां है उसके लिए शासन को पत्र भी लिख रही हैं।
जौनपुर: बच्चे ही देश के भविष्य : डॉ. रागिनी सोनकर - Chakradoot

Neha Power Tools in Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

Tapasya Raj Physiotherapy Orthopedic Centre in Jaunpur  | (24x7) Available Home Visit Tapasya Raj Physiotherapy Orthopedic Centre in Jaunpur  DR. S.K. PRAJAPATI DPT (Physiotherapist) State Medical Faculty Lucknow Mob.: 7860648195, 8090217290, 7408380706

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ