जौनपुर: बुजुर्गो की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं: वैभव सिंह - Chakradoot

जौनपुर बुजुर्गो की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं वैभव सिंह - Chakradoot , jaunpur news portal, jaunpurnews, jaunpur top news,  jaunpur portal, aapkiummid, avpnews24, jaunpurdhara

आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण में योगदान पर मिला सम्मान 

जौनपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत वृद्धजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह मंगलवार को बरसठी के गणेश विद्यापीठ कॉलेज और धरमपुर के प्रसाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में युवा सेवा शक्ति संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

बुजुर्गो की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है: वैभव सिंह 

संस्था के प्रतिनिधि वैभव सिंह ने कहा कि बुजुर्गो की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्हें अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सरकार की योजना का अधिक से अधिक लाभ उन्हें मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कार्ड निर्माण की प्रक्रिया और इसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह अभियान जिले के अन्य ब्लॉकों में भी चलाया जाएगा।
जौनपुर बुजुर्गो की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं वैभव सिंह - Chakradoot , jaunpur news portal, jaunpurnews, jaunpur top news,  jaunpur portal, aapkiummid, avpnews24, jaunpurdhara

कार्यक्रम में बरसठी ब्लॉक से आयुष्मान मित्र सद्दाम को प्रथम पुरस्कार, आशा संगिनी सीमा राय को द्वितीय और पूनम सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं धरमपुर ब्लॉक से पंचायत सहायक प्रियंका यादव को प्रथम, आशा वर्कर मीना देवी को द्वितीय और पंचायत सहायक चंदन मिश्रा को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। सभी विजेताओं को संस्था की ओर से कुल ₹10,000 के नकद पुरस्कार देकर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रमेश सिंह ने कहा, स्वयंसेवकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मदद से ही हम इस योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर पा रहे हैं। बीसीपीएम समरजीत यादव, प्रधान शुभम तिवारी, प्रिंसिपल निधि सिंह आदि ने अलग- अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर
Ads

नेहा पॉवर टूल्स | पावर टूल्स, ऐग्री टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स के थोक विक्रेता एवं मरम्मतकर्ता | गौरव 9554248814, अनुप 9696478784 | प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति  |  पता- अहियापुर, जौनपुर (उ.प्र.)
Ads


The Gorgeous Salon, Wazidpur Tiraha, Azamgarh Road, Jaunpur, Khushboo Prajapati (Miss UP Queen), Mobile- 7348283008
Ads

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ