सुईथाकला, जौनपुर। गांधी स्मारक विद्यालय संकुल समोधपुर के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ''रानू'' ने प्रातः 10 बजे डीपीएड ग्राउंड में झंडारोहण कर शहीदों को नमन किया। 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री सिंह ने सम्बोधन में कहा कि महान शहीदों की शहादत का प्रतिफल है आजादी। यह आजादी कठिन मेहनत और बलिदानों के बाद मिली। हमें इसके महत्व को समझना चाहिए और महान शहीदों को स्मृतियों में रखना चाहिए।इसके साथ उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात् महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमें स्वतंत्रता के साथ समग्र सोच रखने की आवश्यकता है।हम वैश्विक जगत में किस प्रकार से अपनी पहचान बनाएं इस पर ध्यान केंद्रित करना होगा।प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे होने पर हमें देश वर्तमान स्थिति पर विचार करने की आवश्यकता है । उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।विभागाध्यक्ष इतिहास एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एनएसएस के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने स्वतंत्रता आंदोलन और महान सेनानियों के योगदान की चर्चा की । उन्होंने छात्र-छात्राओं से देश के प्रति जिम्मेदारी और वर्तमान चुनौतियां के लिए आगाह किया।उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में 'कांड' शब्द भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस घटना के अपमान की भावना को दर्शाता है। अतः काकोरी ट्रेन एक्शन शब्द उचित है ।डॉ अविनाश वर्मा ने भारत की आजादी के बारे में चर्चा की डॉ लालमणि प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उन्हें आत्मउत्थान के लिए प्रेरित किया ।
.jpg)
इसी क्रम में श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। संगीत शिक्षक प्रेमनाथ सिंह चंदेल व स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त राम बख़्श सिंह के निर्देशन में कजली, लोकगीत, भजन, एकांकी नाटक , नृत्य, भाषण,कव्वाली, शिव तांडव आदि की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। जहां उक्त कार्यक्रमों ने मौजूद दर्शकों और श्रोताओं में राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत हुआ वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा शास्त्रीय संगीत पर आधारित नृत्य गायन आदि ने मन मस्तिष्क के तार को झंकृत कर दिया। लोगों को इस बात की अनुभूति होने में देरी नहीं लगी कि किसी भी शैक्षिक संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम उसकी आत्मा होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डॉ.रणजीत सिंह ने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ.सिंह ने आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर देश के शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों के त्याग व बलिदान की बदौलत ही हम चैन की सांस सो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में उथल-पुथल के बाद 1947 की आजादी की घटना की याद ताजी हो गई। कहा कि देश को एकजुट एवं अखंड बनाने के लिए हर राष्ट्र विरोधी शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिेंह ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने किया।
माध्यमिक विद्यालय अशोकपुर कला में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने झंडा फहराकर शहीदों को नमन किया। आजादी में प्राणों की बलि देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की गाथा छिपी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत की विदेश नीति, राजनीतिक, आर्थिक,
सामरिक व सामाजिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ हुई। भारत विकसित राष्ट्र बनने की तरफ अग्रसर है।
इसी क्रम में बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय एवं एस एस कॉलेज आफ फार्मेसी सारी जहांगीर पट्टी के प्रबंधक एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ सूर्यभान यादव ने तिरंगा फहराकर भारत माता के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में लाखों अमर शहीदों के बलिदानों के परिणाम स्वरूप आजादी मिली। प्राचार्य डॉक्टर कुंवर सिंह यादव ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में प्रबंधक डॉ. रमेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनके योगदान को बुलाया नहीं जा सकता। प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील कांत तिवारी ने आभार जताया। इस अवसर पर राम शिरोमणि वर्मा ,ईश्वर देव यादव, रामकिशोर मौर्य, रामकुमार यादव, विनय वर्मा (जिलाध्यक्ष अटेवा), राम अकबाल यादव, देवेंद्र कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व सीताराम सिंह सेवा शिक्षण संस्थान त्रिकौलिया खुटहन के नर सिंह बहादुर सिंह ने ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधन में कहा कि बहुत लंबी लड़ाई लड़ने के बाद ब्रिटिश हुकूमत की चंगुल से देश को आजादी मिली। प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इसी क्रम में श्रीमती समला देवी जन कल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज रूधौली की प्रबंधक समला देवी ने ध्वजारोहणकर भारत मां के सपूतों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने बताया कि देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महापुरुषों के योगदान को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। प्रधानाचार्य राम आशीष वर्मा ने कहा कि जातिगत और धार्मिक आधार पर भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने से ही विकसित भारत का निर्माण हो सकता है। इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ बिंद,अरुण कुमार निषाद प्रभात सिंह, फूलचंद, लालजी यादव, आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ