जौनपुर: डीएम ने ग्राम प्रधानों संग की वीडियो कांफ्रेंसिंग

mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR Ad  ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur AD  THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR Ad

जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में आगामी 25 मई को लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र मॉदड़ ने समस्त ग्राम प्रधानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम सम्पन्न किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त ग्राम पंचायतों में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने के उद्देश्य से मतदान के प्रति मतदाताओं खास तौर पर दिव्यांग, युवा एवं महिलाओं को जागरूक करने के साथ व्यापक तौर पर वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जाय जिससे लोगों में मतदान के प्रति उत्साहवर्धन हो। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभातफेरी एवं जन चौपाल कार्यक्रम अनिवार्य रूप से होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले प्रवासी नागरिकों के साथ भी विशेष रूप से संवाद स्थापित करते हुये उन्हें भी मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया जाय। 

समस्त मतदान बूथों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं यथा टेन्ट, विद्युत, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग जनों हेतु रैम्प इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। यदि कोई कमी रह गयी हो तो अनिवार्य रूप से 3 दिन के भीतर समस्त आवश्यकताएं पूर्ण करा लें। मतदान पार्टियों द्वारा मतदान बूथों पर आगमन से लेकर प्रस्थान के समय तक सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से शौचालय एवं मतदान परिसर की साफ-सफाई का कार्य सुनिश्चित होना चाहिये।
mind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ